Hanuman Chalisa

जो खुद कभी विश्वकप खेले नहीं उन्होंने चुनी है विश्वकप के लिए टीम इंडिया

Webdunia
बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (14:03 IST)
नईदिल्ली। रिषभ पंत का बल्ला ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खामोश रहा और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। उनका टिकट कट गया और दिनेश कार्तिक दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड रवाना हो रहे है। इतनी
प्रतियोगिता है क्रिकेट में कि एक खराब सीरीज खिलाड़ी का करियर खराब कर देती है। लेकिन इन्हें टीम में अंदर और बाहर का रास्ता दिखाने वाले चयनकर्ताओं ने खुद कितनी क्रिकेट खेली है आईए इस पर नजर डालते हैं
 
एमएसके प्रसाद (चेयरमैन)
सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने सर्वाधिक 17 वनडे खेले हैं और 6 टेस्ट मैचों में भारत की ओर से मैदान पर उतरे हैं
 
देवांग गांधी (सदस्य) 
सिलेक्शन कमेटी के सदस्य देवांग गांधी ने वनडे और टेस्ट में कुल मिलाकर 10 मैच भी नहीं खेले हैं। गांधी ने मात्र 3 वनडे मैच खेले हैं और सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले हैं। 
 
जतिन परांजपे  (सदस्य) 
जतिन परांजपे ने आज तक भारत के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला। हालांकि इन्होंने सिर्फ 4 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कैप पहनी है।
 
गगन खोड़ा (सदस्य)
कमोबेश यही हाल गगन खोड़ा का है। इस चयनकर्ता ने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला और वनडे भी सिर्फ दो ही खेले हैं।
 
सरनदीप सिंह (सदस्य)
सरनदीप सिंह ने भी कुल मिलाकर सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं। इनमें से 5 वनडे मैच हैं और 3 टेस्ट मैच।
 
जब इन चयनकर्ताओं ने इतने कम वनडे मैच खेले हैं तो इनके बल्लेबाजी या गेंदबाजी का प्रदर्शन क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कोई कभी विश्वकप की टीम के लिए खुद चयनित नहीं हुआ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख