Hanuman Chalisa

विश्व एकादश से हटे मोर्गन, आफरीदी करेंगे कप्तानी

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (18:23 IST)
लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयान मोर्गन उंगली में चोट के कारण विंडीज के खिलाफ विश्व एकादश चैरिटी मैच से हट गए हैं और अब उनकी जगह टीम का नेतृत्व पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी को सौंपा गया है।
 
 
मोर्गन को आईसीसी की विश्व एकादश टीम का कप्तान बनाया गया था। उनकी जगह अब सैम बिलिंग को टीम में जगह दी गई है जबकि कप्तानी का जिम्मा पाकिस्तानी ऑलराउंडर आफरीदी को सौंपा गया है। मोर्गन को रॉयल लंदन कप गेम में मिडलसेक्स के लिए क्षेत्ररक्षण करते हुए उंगली में चोट लगी थी।
 
इंग्लैंड बोर्ड ने संभावना जताई है कि वे 7 से 10 दिनों तक नहीं खेल सकेंगे, ऐसे में 10 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ भी वे अपनी वनडे टीम की कप्तानी नहीं कर सकेंगे। इसके बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इंग्लैंड को जल्द ही अपनी वनडे टीम की घोषणा करनी है लेकिन मोर्गन को उम्मीद है कि वे रॉयल लंदन कप के अंत तक वापसी कर लेंगे।
 
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के कार्यवाहक निदेशक ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा कि मोर्गन की चोट गंभीर नहीं है लेकिन वे मिडलसेक्स और विश्व एकादश मैच में नहीं खेल सकेंगे। हमें उम्मीद है कि वे अगले कुछ सप्ताह में वापसी कर लेंगे। इससे पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है। विश्व एकादश टीम में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और लंका से 1-1 खिलाड़ी के अलावा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ी शामिल हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख