अजीबोगरीब डाइट पर रहते थे शेन वॉर्न, आखिर में खाया यह खाना, मैनेजर ने खोले कई राज

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (13:24 IST)
सिडनी: शेन वॉर्न के मैनेजर जेम्स एर्सकिने ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया का यह महान स्पिनर छुट्टियों पर जाने से पहले दो सप्ताह सिर्फ तरल आहार ले रहा था, जिससे छाती में दर्द और पसीना आने की शिकायत भी की थी। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर वॉर्न का थाईलैंड में 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया और उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। एर्सकिने ने ‘नाइन नेटवर्क’ से कहा , 'वह अजीबोगरीब डाइट पर रहता था। हाल ही में इस तरह की डाइट में वह 14 दिन सिर्फ तरल पदार्थ ले रहा था। ऐसा वह तीन चार बार कर चुका है।'

उन्होंने कहा, 'इसमें वह काले और हरे जूस ही ले रहा था या फिर सफेद बन और मस्का या बीच में लसानिया भरा हुआ बन।' उन्होंने कहा , 'पूरी जिंदगी वह सिगरेट पीता रहा। मुझे लगता है कि दिल का दौरा ही पड़ा होगा।' थाई पुलिस ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच के बाद वॉर्न की मौत में किसी तरह की साजिश का संकेत नहीं मिला है लेकिन पोस्टमार्टम कराया गया। मौत से चंद रोज पहले ही वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर डालकर कहा था कि वह वजन कम करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा था , 'आपरेशन दुबला होना शुरू हो गया है और लक्ष्य जुलाई तक दुबला पतला होने का है।'

फूड स्प्रैड टोस्ट था आखिरी खाना

वॉर्न के परिवार ने भी थाई पुलिस को बताया कि उन्हें दिल से जुड़ी परेशानियां और दमा था। वॉर्न के एक दोस्त ने बताया कि उनका आखिरी भोजन ऑस्ट्रेलिया का मशहूर वेजेमाइट (फूड स्प्रेड) लगा टोस्ट था। ‘द स्पोर्टिंग न्यूज’ के सीईओ टॉम हाल ने पोर्टल पर लिखा, 'मैने कई बार शेन के साथ शानदार खाना खाया है लेकिन वहां थाई खाना खाने की बजाय हमने ऑस्ट्रेलिया का मशहूर खाना वेजेमाइट लगा टोस्ट खाया। वह पक्का ऑस्ट्रेलियाई था। खाने के बाद वह अपने बच्चों को फोन करने बेडरूम में चला गया था।'

खेल विज्ञान में नहीं था शेन वॉर्न को खासी दिलचस्पी

वो भले ही सर्वकालिक महान लेग स्पिनर रहे हों लेकिन दिवंगत शेन वॉर्न खेल विज्ञान में विश्वास नहीं रखते थे। इस दिग्गज आस्ट्रेलियाई ने अपने आकस्मिक निधन से पहले एक साक्षात्कार में इसका खुलासा किया था। वॉर्न ने अपने 15 साल के शानदार करियर में 145 टेस्ट में 708 विकेट लिये तथा लेग स्पिन गेंदबाजी की कला को पुनर्जीवित करने का श्रेय उन्हें जाता है। वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

वॉर्न ने ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल प्रबंधक एंज पोस्टेकोग्लू से कहा था कि वह खेल विज्ञान के प्रशंसक नहीं थे और उन्होंने केवल एक बार बर्फ स्नान किया था। वार्न ने पोस्टकोग्लू से कहा था, ‘‘मैं अक्सर सोचता हूं कि मैं इसे कैसे अपना पाऊंगा। जब मैं तरोताजा रहता था तो अच्छा महसूस करता था। मैं खेल विज्ञान से जुड़ी चीजों का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज के तामझाम को देखकर जिसे मैंने मुख्य कोच रहते हुए महसूस किया है। इन सब चीजों के साथ काम करते हुए मैंने कहा कि यह सब ठीक है लेकिन खेल का अहसास कहां है। मुझे खेल विज्ञान के हिसाब से चलने में थोड़ा परेशानी होती है।’

सिर्फ शारजाह की गर्मी में लिया था बर्फ स्नान

वॉर्न ने कहा कि उन्होंने केवल एक बार बर्फ स्नान किया और वह भी शारजाह की गर्मी में जहां तापमान 56 डिग्री सेल्सियस चला गया था। उन्होंने कहा, ‘‘(एक खिलाड़ी के रूप में) मैंने केवल एक बार बर्फ स्नान किया। तापमान 56 डिग्री तक चला गया था। गर्मी इतनी थी कि मैच रोक देना चाहिए था। इसके बाद हमने बर्फ स्नान किया और कुछ साथियों ने उसमें बीयर उड़ेल दी थी। यह बर्फ स्नान में बीयर होने जैसा था।’’

शेन वॉर्न का निधन थाईलैंड के एक विला में निधन हो गया था जहां वो रह रहे थे। पिछले काफी समय से अपना वजन कम करने में जुटे वॉर्न ने निधन से चार दिन पहले अपने एक पोस्ट में खुलासा किया था कि वो जुलाई तक पुराने शेप में आना चाहते हैं।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख