Hanuman Chalisa

एबट के बाउंसर से गिरे बल्लेबाज ने ह्यूज की याद दिलाई

Webdunia
रविवार, 4 मार्च 2018 (21:33 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड प्रतियोगिता में क्रिकेटर सीन एबट की बाउंसर पर बल्लेबाज जमीन पर गिर गया, जिससे एक बार फिर फिल ह्यूज हादसे की यादें ताजा हो गई। ह्यूज भी एबट की गेंद पर चोटिल हुए थे जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज की शॉट गेंद विक्टोरिया के बल्लेबाज विल पुकोवेस्की के हेलमेट में लगी, जिससे उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा।

मेलबोर्न जंक्सन ओवल मैदान पर पुकोवेस्की चोटिल होने के बाद गिर गए और कुछ मिनटों तक अचेत रहे। मैदान में मौजूद चिकित्सा और फिजियो स्टाफ ने उनकी मदद की जिसके बाद भी उन्हें संतुलन बनाने में समस्या हो रही थी।

एबट के लिए भी यह काफी दु: खद क्षण था जिनकी गेंद पर नवंबर 2014 में सिडनी क्रिकेट मैदान पर फिल ह्यूज की मौत हो गई थी। इस घटना से भावुक हुए एबट ने अपनी गेंदबाजी पर लौटने में थोड़ा समय लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख