Dharma Sangrah

शेफील्ड शील्ड का अनुभव भारत के खिलाफ मददगार होगा : एगर

Webdunia
शनिवार, 21 नवंबर 2020 (13:04 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर एशटन एगर ने कहा कि हाल में शेफील्ड शील्फ मैचों के दौरान का अनुभव उन्हें भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में मदद करेगा। 27 वर्षीय एगर पिछली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के दोनों प्रारूपों में खेले थे लेकिन सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं बना सके थे।
ALSO READ: ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर खिसका, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर
अब वे शेफील्ड शील्ड के बाद पर्थ में 2 हफ्ते के क्वारंटाइन को पूरा करने के पश्चात रविवार से सीमित ओवर के साथी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि पिछले कुछ हफ्तों का अनुभव उन्हें आगामी श्रृंखला में मदद करेगा। एगर ने अक्टूबर-नवंबर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 मैचों में 10 विकेट लिए।
 
उन्होंने 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से कहा कि मैंने 3 शील्ड मैचों में 150 ओवर के करीब गेंदबाजी की। मैंने कुछ कठिन विकेटों पर भी गेंदबाजी की। अच्छे विकेट पर बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करने के बारे में सोचने के बाद आपको वनडे और टी-20 श्रृंखला में वास्तव में सहायता मिलती है। एगर हालांकि दक्षिण अफ्रीका में मार्च में 50 ओवर का मैच खेलने के बाद वनडे में नहीं खेले हैं, क्योंकि इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण स्थानीय लॉकडाउन लग गया।
ALSO READ: शोएब अख्तर बोले, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया तो विराट को छोड़नी पड़ सकती है कप्तानी
उन्होंने कहा कि हां, मैंने काफी समय से सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन मुझे इससे ज्यादा चिंता नहीं है। वनडे टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है। मैंने टी-20 क्रिकेट के लिए खुद के चयन के लिए सबकुछ कर दिया है। मैं इस प्रारूप में ज्यादा आत्मविश्वास से भरा महसूस करता हूं। एगर ने 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 विकेट चटकाए हैं जबकि अपने करियर में 13 वनडे में 10 विकेट हासिल किए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख