Hanuman Chalisa

कोहली का खुलासा, 19 बरस की उम्र में शुभमन का 10 प्रतिशत भी नहीं था

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (16:57 IST)
माउंट माउंगानुइ (न्यूजीलैंड)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि युवा शुभमन गिल को नेट्स पर बल्लेबाजी करते देख उन्होंने महसूस किया कि जब वे 19 बरस के थे तो इस बल्लेबाज के मुकाबले 10 प्रतिशत प्रतिभा भी उनमें नहीं थी।
 
 
कोहली ने कहा कि कुछ असाधारण प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। आपने देखा कि पृथ्वी शॉ ने मौकों का पूरा फायदा उठाया (विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में)। शुभमन भी काफी रोमांचक प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि मैंने उसे नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा और मैं हैरान था, जब मैं 19 बरस का था तो इसका 10 प्रतिशत भी नहीं था।
 
कोहली ने कहा कि उनके अंदर इसी तरह का आत्मविश्वास है और अगर स्तर में सुधार होता रहता है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार है। टीम में आने वाले खिलाड़ी आते ही प्रभाव छोड़ते हैं और उन्हें मौका देने और विकसित होने में मदद करने में हमें खुशी होती है। शुभमन अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा था। उन्होंने पिछले साल आईसीसी की इस प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 418 रन बनाए और टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
 
भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शिकस्त के साथ श्रृंखला गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन निराश दिखे और उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत टीम 5 मैचों की श्रृंखला में उन्हें कड़ा सबक सिखा रही है। विलियम्सन ने कहा कि उनकी टीम काफी अच्छी है और वे हमें सबक सिखा रहे हैं। सोमवार को सुधार था और उनकी टीम ने हमें जो सिखाया, हम उसकी सराहना करना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनकी योजनाओं में निरंतरता है और उन्होंने हमें गलती करने के लिए बाध्य किया। मुझे लगता है कि हम इससे बेहतर हैं। विलियम्सन ने रॉस टेलर और टॉम लैथम की तारीफ की जिनकी पारियों की बदौलत टीम 243 रनों तक पहुंचने में सफल रही।
 
विलियम्सन ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल था और लैथम तथा रोस के बीच साझेदारी बेहतरीन थी। न्यूजीलैंड के गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करने में नाकाम रहे और भारत पर दबाव डालने के लिए उन्हें विकेटों की जरूरत थी। मुझे लगता है कि हम गेंद से ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोधी टीम को दबाव में डालने के लिए हमें जल्दी विकेटों की जरूरत है।
 
3 विकेट चटकाने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' बने मोहम्मद शमी ने कहा कि हवा के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। यह मुश्किल है लेकिन काफी कड़ा नहीं। दूसरे छोर पर भूवी (भुवनेश्वर) के होने से काफी मदद मिलती है। सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करना अहम है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख