कुछ लोग चर्चा में रहने के लिए अब भी मेरे नाम का उपयोग करते हैं : अकरम

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (12:10 IST)
कराची। वसीम अकरम ने पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल के संदर्भ में कहा कि कुछ लोग अब भी चर्चा में रहने के लिए उनके नाम का उपयोग करते हैं। सोहेल ने अकरम पर आरोप लगाया था कि वह 1992 के बाद विश्व कप नहीं जीत पाया।
 
अकरम ने एक वेब कार्यक्रम में कहा, ‘जब भी मैं इस बारे में इन नकारात्मक चीजों के बारे में सुनता हूं तो मुझे बहुत दुख होता है कि मुझे संन्यास लिए 17 साल हो गए हैं लेकिन कुछ लोग अब भी खुद को चर्चा में रखने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं।’ 
 
उन्होंने कहा कि वह भी अन्य के लिए नकारात्मक बातें कर सकते हैं लेकिन वह खुद को ऐसा करने से रोकते हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सोहेल ने दावा किया कि 1996 और 1999 में कप्तान और 2003 में सीनियर खिलाफ के रूप में अकरम की भूमिका ने यह तय कर दिया कि पाकिस्तान 1992 के इतिहास को नहीं दोहरा सकता। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख