1 शतक नहीं लगाया द.अफ्रीकी बल्लेबाजों ने फिर भी जीते! यह रही तीसरे टेस्ट और सीरीज की 10 बड़ी बातें

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (19:03 IST)
भारत साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर भी 2-1 से टेस्ट सीरीज हार गया था। लेकिन इस बार पहली बार दक्षिण अफ्रीका में भारत एक फेवरेट बनकर उतरा लेकिन अंत में नतीजा उसके पक्ष में नहीं आया।

साल 2018 की टेस्ट सीरीज के लगभग सभी बड़े नाम इस सीरीज में नहीं थे। फैफ डु प्लेसिस, एबी डीविलियर्स संन्यास ले चुके थे। डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल की घातक गेंदबाजी का भारत को सामना नहीं करना था।

इसके अलावा सीरीज शुरु होने से पहले ही एनरिच नोर्त्जे चोटिल होकर बाहर हो गए थे। वहीं भारत ने जैसे ही सीरीज की शुरुआत में सेंचुरियन टेस्ट में शानदार 113 रनों से जीत दर्ज की तो विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने संन्यास ले लिया।

बड़े नामों की गैर मौजूदगी में भी मेजबानों ने 0-1 से पिछड़ते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। कुछ यह बड़ी बातें टेस्ट सीरीज और तीसरे टेस्ट में देखी गई।

ALSO READ: विराट कोहली ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, एल्गर ने कहा 'गर्व है'

1) तीसरे टेस्ट में भारत के सभी 20 विकेट कैच आउट हुए।

2) ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने।

3) राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत की यह किसी भी सीरीज में पहली हार है।

4) भारत ने पहली बार सेंचुरियन में टेस्ट मैच (113 रनों से) जीता।

5) दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज पूरी सीरीज में शतक नहीं बना सका।

6) भारत ने इस सीरीज का सर्वाधिक स्कोर (327) पहले टेस्ट की पहली पारी में बनाया।

7) दक्षिण अफ्रीका पहली बार भारत से जॉहन्सबर्ग के मैदान पर (7 विकेट से) जीता।

8) दक्षिण अफ्रीका ने अपने दोनों टेस्ट 7 विकेटों से जीते।

9) भारत को साल 2022 के दोनों टेस्ट मैचों में हार मिली।

10) कीगन पीटरसन अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 1 टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख