अब भी खौफजदा है बम धमाके से बाल-बाल बचा यह क्रिकेटर

Webdunia
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (19:32 IST)
नेगोम्बो (श्रीलंका)। इस्टर के मौके श्रीलंका में हुए बम धमाकों में बाल-बाल बचे क्रिकेटर दासुन शनाका ने कहा कि वह अब भी इस सदमे से नहीं उबर पाए हैं और उन्हें बाहर निकलने में भी ‘डर’ लग रहा। 
 
27साल के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने क्रिकइंफो को बताया कि वह एक दिन पहले ही लंबी यात्रा से लौटे थे इसलिए अपने गृहनगर नेगोम्बो  स्थित सेंट सेबास्टियन गिरिजाघर में प्रार्थना के लिए नहीं जा पाए थे। 
 
सेंट सेबास्टियन चर्च उन छह होटलों और गिरजाघर में शामिल है जिसे आत्मघाती हमलावारों ने निशाना बनाया। इन घमाकों में 321 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ो घायल हो गए थे। श्रीलंका में गृह युद्ध के खत्म होने के एक दशक बाद यह सबसे भीषण हमला है। 
 
शनाका ने कहा, आमतौर पर मैं ऐसे मौके पर चर्च जाता हूं लेकिन उस दिन काफी थका हुआ था। उन्होंने कहा, उस सुबह मैं अपने घर पर था, मैंने धमाके की आवाज सुनी और लोग कह रहे थे कि बम धमाका हुआ है। मैं तेजी से चर्च की तरफ गया और मैं उस दृश्य को कभी नहीं भूल सकता हूं। 
 
इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था, सब कुछ बिखरा हुआ था, लोग शवों को बाहर की ओर खिंच रहे थे। अगर आप ने भी उसे देखा होता तो लगता कि अंदर काई नहीं बचा होगा। यहां तक कि धमाके से फैले मलबे से आसपास के लोग भी घायल हो गए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख