ड्रग रखने के आरोप में पकड़ा गया श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशनाका

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (18:09 IST)
कोलंबो। श्रीलंकाई पुलिस ने हेरोइन मादक पदार्थ रखने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान मदुशनाका को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मदुशनाका ने 2018 में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करते हुए हैट्रिक ली थी। 25 साल के इस खिलाड़ी को मजिस्ट्रेट ने दो हफ्तों के लिए हिरासत में भेज दिया है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब रविवार को उन्हें पनाला शहर में हिरासत में लिया गया था, तब उनके पास दो ग्राम से अधिक हेरोइन थी। 
 
पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मदुशनाका गाड़ी चला रहे थे, तब उन्हें रोका गया। उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति था। मदुशनाका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे पदार्पण पर हैट्रिक ली थी। वह इसी साल इसी टीम के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेले थे लेकिन चोट के कारण इसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख