'6 साल बाद मुझे खुशी हुई', लंबे समय बाद फॉर्म में आए स्टीव स्मिथ हुए भावुक

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (14:41 IST)
एडीलेड: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह पिछले 12 महीने से अपनी तकनीक को सुधारने की कोशिश कर रहे थे और अब पिछले छह साल में बल्ले से सर्वश्रेष्ठ लय में होने का महसूस कर रहे हैं।

स्मिथ ने गुरुवार को 77 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यहां पहले एकदिवसीय में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को छह विकेट से हराया।इस पूर्व कप्तान के मुताबिक उनकी यह पारी ‘पूर्णता’ के करीब थी।

स्मिथ ने  संवाददाताओं से कहा, ‘‘(यह) शायद सबसे अच्छा था जो मैंने लगभग छह वर्षों में महसूस किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में अच्छी स्थिति में था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने पिछले छह साल में बल्लेबाजी के दौरान कभी ऐसा महसूस नहीं किया था।’’

इस दिग्गज ने कहा, ‘‘मैं कुछ चीजों पर काम कर रहा हूं, यह लगभग छह महीने या 12 महीने की प्रक्रिया है। पिछले सत्र की शुरुआत से मैं अपने हाथों को उस स्थिति में लाने की कोशिश कर रहा था जैसा वह 2015 में था। मुझे लगता है अब मेरे पैर और हाथ के बीच सामंजस्य बैठ गया है।’’उन्होंने उम्मीद जताई की आगामी सत्र में वह बल्ले से दमदार प्रदर्शन करेंगे। स्मिथ ने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि यह शानदार सत्र की शुरुआत है।’’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख