Hanuman Chalisa

राजस्थान रॉयल्स के शिविर से जुड़े स्मिथ, वार्न ने बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद

Webdunia
रविवार, 17 मार्च 2019 (15:41 IST)
नई दिल्ली। गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंध पूरा करने के बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीवन स्मिथ रविवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल शिविर से जुड़ गए।
 
विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की कोशिश में जुटे स्मिथ से रॉयल्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के ब्रांड दूत शेन वार्न ने कहा कि उन्हें यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की रनों की भूख कम नहीं हुई होगी।
 
उन्होंने कहा कि स्मिथ क्रिकेट खेलने को बेताब होगा। उन्हें इससे प्यार है और वे इसमें माहिर हैं। स्मिथ और वॉर्नर दुनिया के 2 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं। मुझे लगता है कि स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहेगा। दोनों ने दुबई में कोच जस्टिन लैंगर के बुलावे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ समय बिताया। आईपीएल स्मिथ के लिए खास होगा, क्योंकि विश्व कप से पहले उन्हें यही टूर्नामेंट खेलना है।
 
वार्न ने कहा कि स्मिथ के अनुभव, जुनून और रनों की भूख का टीम को फायदा मिलेगा। मुझे इसमें कोई शक नहीं कि स्मिथ और वॉर्नर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। रॉयल्स के खिलाड़ी एश्टोन टर्नर 1 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि वे पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख