ICC World Cup में सुंदरम रवि एकमात्र भारतीय अंपायर

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (19:27 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए अपने अधिकारियों की सूची जारी कर दी जिसमें रवि सुंदरम एकमात्र भारतीय हैं। टूर्नामेंट के 48 मुकाबलों के लिए 16 अंपायर के साथ 6 मैच रैफरियों को रखा गया है। विश्व कप का पहला मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
 
विश्व कप के लिए चुने गए 22 मैच अधिकारियों में से कुमार धर्मसेना 1996 में लंका के, पॉल रीफेल 1999 में ऑस्ट्रेलिया और डेविड बून 1987 में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
 
इसके अलावा इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर इयान गोल्ड ने 2019 विश्व कप में बाद अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा की है। बतौर अंपायर उनका यह चौथा विश्व कप होगा। 61 वर्षीय अंपायर इंग्लैंड की टीम में विकेटकीपर के तौर पर खेल चुके हैं। उन्होंने 1983 विश्व कप में भी भाग लिया था। इयान को 74 टेस्ट मैचों, 135 एकदिवसीय और 37 टी-20 मुकाबलों में अंपायरिंग का अनुभव है।
 
अंपायरों में अलीम डार, कुमार धर्मसेना, मरायस इरासमस, क्रिस गैफनी, इयान गोल्ड, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नाइजल लोंग, ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड, सुंदरम रवि, पॉल रीफेल, रॉड टकर, जोएल विल्सन, माइकल गफ, रुचिरा पल्लियागुरुगे और पॉल विल्सन शामिल हैं। मैच रैफरियों में क्रिस ब्रॉड, डेविड बून, एंडी पायक्रॉफ्ट, जेफ क्रो, रंजन मदुगाले, रिची रिचर्ड्सन हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख