Hanuman Chalisa

गावस्कर के नाम पर रखा गया अमेरिका में क्रिकेट मैदान का नाम

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (22:33 IST)
मुंबई। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अमेरिका के केंटुकी में लुईविले में एक क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया जिससे यह भारतीय क्रिकेटर के नाम पर बना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान बन गया।
 
मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार सुनील गावस्कर फील्ड का उद्घाटन 15 अक्टूबर को किया गया, जो लुईविले क्रिकेट क्लब के लिए घरेलू मैदान के तौर पर काम करेगा।
 
गावस्कर ने बयान में कहा, ‘मैं इस सम्मान से खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे नाम पर क्रिकेट मैदान का नाम रखा जाना अद्वितीय सम्मान है, विशेषकर ऐसे देश में जहां क्रिकेट मुख्य खेल नहीं है।’ क्लब ने गावस्कर के लिए एक रात्रिभोज का भी आयोजन किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख