सुनील गावस्कर ने पूरा किया अपना वादा, कई समस्याओं से गुजर रहे विनोद कांबली को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रूपए

कृति शर्मा
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (17:42 IST)
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कांबली कई सालों से स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति की गंभीर समस्याओं से गुजर रहे हैं, उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा ज्यादा तब हुई जब दिसंबर 2024 में मुंबई के शिवाजी पार्क में महान कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक का उद्घाटन किया गया और कांबली उस दौरान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था, उनकी हालत उस वक्त ऐसी थी कि वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे, दिसंबर में वे आकृति हॉस्पिटल में 'Urinal Infection' की वजह से 2 सप्ताह तक भर्ती भी रहे थे लेकिन फिर क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने वादा किया था कि वे विनोद कांबली की मदद करेंगे और लिटिल मास्टर ने अपना यह वादा पूरा कर लिया है, अब वे विनोद कांबली को फाइनेंसियल हेल्प करने के लिए हर महीने 30,000 रुपए देंगे।

<

Mumbai में क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक के अनावरण समारोह में Sachin Tendulkar अपने बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर Vinod Kambli से मिले।#VinodKambli #SachinTendulkar #viralvideo pic.twitter.com/4ovPJ3Qyts

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) December 3, 2024 >
सुनील गावस्कर की 'CHAMPS फाउंडेशन' विनोद कांबली को जीवन भर 30,000 रूपए की आर्थिक मदद करेगी, साथ ही उनके मेडिकल खर्चे को कवर करने के लिए प्रतिवर्ष 30,000 रुपए अलग से दिए जाएंगे। 'CHAMPS फाउंडेशन' की स्थापना 1999 में हुई थी, यह संस्था जरुरतमंद एथलीटों की मदद करती है। गावस्कर और कांबली की जनवरी में वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ में भी एक-दूसरे से मिले थे जिसक बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कांबली ने गावस्कर के पैर छुए थे।
 


 
सचिन और विनोद महान कोच रमाकांत आचरेकर के शिष्य थे, दोनों खिलाड़ियों ने ही बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई और आज सचिन को लोग क्रिकेट का भगवान कहते हैं, वहीँ विनोद कांबली टैलेंट होने के बावजूद कुछ निर्णयों के कारण पटरी से दूर हो गए थे।

ALSO READ: सचिन की दोस्ती, शराब की लत, पत्नी से संबंध, विनोद कांबली ने तोड़ी चुप्पी, दिए सारे जवाब

तेंदुलकर और कांबली ने पहली बार हैरिस शील्ड मैच में अपने स्कूल, शारदाश्रम विद्यामंदिर के लिए रिकॉर्ड तोड़ 664 रन की साझेदारी के साथ सुर्खियां बटोरीं थी, जहां दोनों ने नाबाद तिहरा शतक जड़ा था।
 
कांबली ने कुछ साल पहले अपने इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि किस तरह उनकी नशे की लत ने उनका जीवन ख़राब किया, उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने पैसों की भी दिक्कत है ऐसे में उन्हें कोचिंग का काम मिले तो वे उसे स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने 2022 में अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में बताते हुए कहा था कि वह वे पूरी तरह से BCCI द्वारा दी जाने वाली पेंशन पर निर्भर हैं जिससे उनका परिवार का खर्च चलता है।  
 
विनोद कांबली का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 1084 रन बनाए हैं जिसमे उनका सर्वोच्च स्कोर 227 रहा। उनके नाम टेस्ट में 2 दोहरे शतक और 4 शतक शामिल है। वनडे में उन्होंने 2477 रन बनाए हैं और उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 2 सेंचुरी हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख