Hanuman Chalisa

सुरेश रैना बोले, दूसरी बार घुटने का ऑपरेशन कराने का फैसला मुश्किल था

Webdunia
रविवार, 11 अगस्त 2019 (14:56 IST)
एम्सटर्डम। भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि दूसरी बार घुटने का ऑपरेशन कराने का फैसला मुश्किल था, क्योंकि उन्हें पता था कि इसके कारण वे कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो जाएंगे।
 
बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने कुछ दिन पहले घुटने का ऑपरेशन कराया है। इस चोट के कारण वे पिछले सत्र से परेशान थे और इससे उबरने के लिए उन्हें कम से कम 6 हफ्ते के कड़े रिलैबिलिटेशन से गुजरना होगा। इसके कारण वे महीने के अंत में शुरू होने वाले अधिकांश घरेलू सत्र से बाहर रहेंगे।
 
रैना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो दूसरी बार घुटने का ऑपरेशन कराने का फैसला कड़ा था, क्योंकि मुझे पता था कि इसके कारण मैं कुछ महीनों के लिए बाहर हो जाऊंगा और कुछ हफ्ते पहले तक मैं इसके लिए तैयार नहीं था। इसके बाद दर्द बढ़ गया और मुझे पता था कि इससे बाहर निकलने का सिर्फ एक ही तरीका है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा, मैदान पर उतरूंगा और जल्द ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाऊंगा। भारत की ओर से 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रैना ने पिछली बार लीड्स में जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
 
उन्होंने कहा कि यह समस्या काफी पहले शुरू हो गई थी। 2007 में मैंने पहली बार घुटने की सर्जरी कराई और बाद में मैं मैदान पर उतरा और अपना शत-प्रतिशत दिया, मेरे डॉक्टरों और ट्रेनरों को इसके लिए धन्यवाद। रैना ने खुलासा किया कि पिछले कुछ वर्षों से हालांकि दर्द हो रहा था।
 
इस दर्द का मेरे खेल पर असर नहीं पड़े इसके लिए ट्रेनरों ने मेरी काफी मदद की जिससे कि मेरे घुटनों पर अधिक जोर नहीं पड़े। रैना ने साथ देने के लिए अपने डॉक्टरों, परिवार और मित्रों का शुक्रिया अदा किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख