Hanuman Chalisa

रणजी ट्रॉफी में सुरेश रैना का फ्लॉप शो जारी

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2017 (18:09 IST)
नई दिल्ली। सुरेश रैना बल्ले से एक बार फिर नाकाम रहे जिससे उत्तर प्रदेश की टीम दिल्ली की सटीक गेंदबाजी के सामने रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' मैच के पहले दिन आज यहां आठ विकेट पर 270 रन ही बना सकी।
 
उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों को एक बार फिर मूव होती गेंद के सामने परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहम्मद सैफ (83) और अक्षदीप नाथ (59) ने हालांकि तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 
 
दिन का खेल खत्म होने पर उपेंद्र यादव 48 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि दूसरे छोर पर इसरार अजीम छह रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

इससे पहले रैना एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ 10 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। दिल्ली की ओर से कप्तान ईशांत शर्मा ने 27 जबकि नवदीप सैनी ने 37 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख