सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखाया 360 डिग्री का जलवा, 22 गेंदो में जड़े 61 रन

Webdunia
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (21:53 IST)
सूर्यकुमार यादव ने आज गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वैसी ही पारी खेली जैसी पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स खेलते थे। मैदान के चारों ओर शॉट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को आधुनिक युग का मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है। आज इसका स्वाद दक्षिण अफ्रीका ने भी चखा।

सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद में 61 रन की पारी के दौरान पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े। उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने इसके साथ ही विराट कोहली (नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 102 रन की साझेदारी की।कोहली ने 28 गेंद की नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इस दौरान टी20 करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में 11000 रन पूरे किये। उनके नाम अब 11030 रन है।

इससे पहले राहुल ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाने के साथ शुरुआती विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा (37 गेंद में 43 रन) के साथ 10 ओवर के अंदर 96 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।

आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक (सात गेंद में नाबाद 17 रन) ने कागिसो रबाडा के खिलाफ चौका और फिर दो छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 237 तक पहुंचाया।भारतीय टीम ने अपनी पारी में 25 चौके और 13 छक्के लगाये। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार ओवर में महज 23 रन दिये और दो विकेट चटकाये।

रबाडा, वेन पार्नेल और लुंगी एनगिडी ने चार-चार ओवर के अपने कोटे में क्रमश:  57, 54 और 49 रन लुटाये। एनरिच नोर्खिया ने तीन ओवर में 41 रन दिये।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पिछले कुछ मैचों में धीमी पारी के लिए आलोचना झेलने वाले राहुल ने पहली गेंद पर ही रबाडा के खिलाफ चौका जड़ा।

पावरप्ले के बाद भी राहुल की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने सातवें और नौवें ओवर में नोर्खिया के खिलाफ छक्का जड़ा। नौवें ओवर में नोर्खिया के खिलाफ दोनों 21 रन बटोरे जिसमें रोहित ने भी दो चौका लगाया।

रोहित 10वें ओवर में महाराज की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर स्टब्स के द्वारा लपके गये।उन्होंने 37 गेंद की पारी में सात चौकों के साथ एक छक्का लगाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी ने अहमदाबाद में बांधा समा, चटकाए 3 विकेट

हैदराबादी सूरमा हुए अहमदाबाद में 159 रनों पर ढेर, ट्रेविस हेड और अभिषेक हुए फ्लॉप

IPL 2024 Eliminator: राजस्थान रॉयल्स को रोकनी होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का विजय रथ

IPL 2024 Playoff: हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)

WFI ने ओलंपिक कोटा विजेताओं को ट्रायल से छूट दी लेकिन हंगरी में उनका आकलन होगा

अगला लेख