Hanuman Chalisa

दिल्ली और झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपरलीग में

Webdunia
शनिवार, 2 मार्च 2019 (21:31 IST)
मुलापाडु (आंध्रप्रदेश)। दिल्ली और झारखंड ने शनिवार को यहां क्रमश: नगालैंड और केरल को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप 'ए' से सुपरलीग में जगह बनाई। दिल्ली ने सुबोध भाटी (14 रन देकर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज हितेन दलाल की 81 रन की आकर्षक पारी से नगालैंड को 45 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से हराया।
 
भाटी की बेहतरीन गेंदबाजी से दिल्ली ने नगालैंड को 19.4 ओवर में 118 रन पर समेट दिया। नगालैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज आदित्य ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। नीतीश राणा ने 3 ओवर में 10 रन के एवज में 2 विकेट लेकर भाटी का अच्छा साथ दिया।
 
दिल्ली ने केवल 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। दलाल ने 40 गेंद की अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने हिम्मत सिंह (नाबाद 23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। दिल्ली की यह 6 मैचों में 5वीं जीत है जिससे उसने 20 अंकों के साथ लीग चरण के अभियान का अंत किया। झारखंड के भी 20 अंक रहे और बेहतर रनगति के आधार पर वह ग्रुप 'ए' से शीर्ष पर रहा।
 
झारखंड ने एक अन्य मैच में केरल को 5 विकेट से हराया। इन दोनों टीमों को आगे बढ़ने के लिए जीत की दरकार थी। केरल ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए। उसकी तरफ से कप्तान सचिन बेबी ने 36, आरएस कुन्नुमल ने 34 और वी. मनोहरन ने 31 रन बनाए। झारखंड की तरफ से राहुल शुक्ला और विकास सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
 
झारखंड ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज आनंद सिंह (72) और विराट सिंह (46) ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े लेकिन वे अनुभवी सौरभ तिवारी थे जिन्होंने 24 गेंदों पर 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
 
इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में आंध्र ने मणिपुर को 91 रन से पराजित किया। आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 252 रन बनाए। इसके जवाब में मणिपुर की टीम 5 विकेट पर 161 रन ही बना पाई। ये दोनों टीमें सुपरलीग की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख