T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोफी ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (19:46 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन सोमवार को भारत की स्टार खिलाड़ी मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ टी-20 क्रिकेट में लगातार 5 मैचों में 50 रन से ज्यादा स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई। 
 
सोफी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ की बल्लेबाज सोफी इसके साथ ही न्यूजीलैंड की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने ट्वंटी-20 में शतक जड़ा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में 65 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के लगाकर 105 रन की शतकीय पारी खेली जिससे कीवी टीम ने 69 रनों से जीत हासिल की। 
 
सोफी ने ऑकलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के लिए खेलते हुए 54 रन बनाए थे जिसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ माउंट मोंगानुई में नाबाद 54, हेमिल्टन में 61, वेलिंगटन में 77 और 105 रन बनाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख