Biodata Maker

14 साल के तनिष्क ने बनाए 1045 रन, तोड़ दिया यह रिकॉर्ड...

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (07:56 IST)
मुंबई। नवी मुंबई में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 14 साल के एक छात्र तनिष्क गावटे ने नाबाद 1045 रन बनाए। उसके कोच ने यह दावा किया। 
 
तनिष्क गावटे ने 29 और 30 जनवरी को बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए यह स्कोर बनाया। गावटे के कोच मनीष ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने कोपारखैरने स्थित यशवंतराव चव्हाण इंग्लिश मीडियम स्कूल मैदान पर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में यह स्कोर बनाया। 
 
गावटे ऐसे मैदान पर खेल रहे थे जिसके लेग साइड की सीमा रेखा 60 से 65 गज है जबकि ऑफ साइड की 50 गज है। उसकी पारी में 149 चौके और 67 छक्के शामिल हैं।
 
गौरतलब है कि इससे पहले स्कूल क्रिकेट में 1009 रन नाबाद बनाकर प्रणव धनावड़े ने तहलका मचाया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख