भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसका

Webdunia
शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (18:52 IST)
दुबई। श्रीलंका से श्रृंखला गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गया है जबकि भारत पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है। 

 
 
श्रीलंका ने पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 
 
दक्षिण अफ्रीका के श्रृंखला से पहले 110 अंक थे और वह शीर्ष पर काबिज भारत (116 अंक) से छह अंक पीछे था। पहले दोनों टेस्ट मैच हारने के बाद अब उसके 105 अंक रह गए हैं और वह न्यूजीलैंड (107 अंक) से दो अंक पीछे हो गया। श्रीलंका की जीत का फायदा न्यूजीलैंड को मिला और वह दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है। 
 
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीलंका के पहले की तरह छठे स्थान पर बना हुआ है लेकिन उसे चार अंक का फायदा हुआ है और उसके अब 93 अंक हो गए हैं। 
 
न्यूजीलैंड को अपना दूसरा स्थान बरकरार रखने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीतनी होगी। श्रृंखला का पहला मैच 28 फरवरी से हैमिल्टन में शुरू होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख