Festival Posters

समरवीरा होंगे श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2017 (15:01 IST)
कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पूर्व टेस्ट बल्लेबाज तिलन समरवीरा को टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाए जाने की घोषणा की है।
 
एसएलसी के अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि समरवीरा इस समय मेलबोर्न में रहते हैं और वे सोमवार को श्रीलंका आएंगे जिसके बाद वे औपचारिक रूप से कोचिंग का पदभार संभालेंगे। समरवीरा टीम के साथ इस महीने भारत दौरे पर आएंगे, जहां श्रीलंका को 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।
 
41 वर्षीय समरवीरा हसन तिलकरत्ने की जगह लेंगे, जो जुलाई से कोचिंग का जिम्मा संभाल रहे थे। समरवीरा इससे पहले बांग्लादेश को गत वर्ष सितंबर से ही कोचिंग दे रहे थे। समरवीरा ने श्रीलंका के लिए 81 टेस्ट मैचों में 5,462 रन बनाए थे। उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख