Hanuman Chalisa

न्यूजीलैंड को ट्रेंट बोल्ट के 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद

Webdunia
मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (09:58 IST)
मेलबोर्न। न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि जब उनकी टीम 30 साल से भी अधिक समय बाद मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट खेलने के लिए उतरेगी तो तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट होकर गेंदबाजी की अगुवाई करने के लिए तैयार रहेंगे।
ALSO READ: लाबुशेन के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया मजबूत, न्यूजीलैंड लड़खड़ाया
यह अनुभवी तेज गेंदबाज मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाया था जिसमें न्यूजीलैंड को उनकी बड़ी कमी खली। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 296 रन से जीता था। लेकिन अब वे नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं और लगता है कि क्रिकेट कैलेंडर की सर्वश्रेष्ठ तिथियों में से एक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
 
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पत्रकारों से कहा कि मैं वास्तव में इसे आत्मसात करना चाहता हूं और इस माहौल की सराहना करता हूं। इस मंच पर उतरने के लिए बहुत से लोग सपना देखते हैं और अपने करियर में यह मौका मिलना, निश्चित तौर पर मैं इसको लेकर उत्साहित हूं।
 
उन्होंने कहा कि अगर मैं पूरी तरह से फिट रहा तो फिर मैं यहां मैदान पर उतरने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इस 1 लाख क्षमता वाले स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के भी कई दर्शक इस मशहूर मैदान पर 26 दिसंबर को अपनी टीम की उपस्थिति का गवाह बनने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
 
न्यूजीलैंड ने इससे पहले आखिरी बाद 1987 में 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया था। तब वर्तमान टीम के कई सदस्यों का जन्म भी नहीं हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख