Hanuman Chalisa

त्रिकोणीय वनडे सीरीज में भारत अंडर-19 ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (23:30 IST)
वूस्टरशायर। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बड़ी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत अंडर-19 ने रविवार को यहां मेजबान इंग्लैंड को 64 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से करारी शिकस्त देकर त्रिकोणीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 
 
भारत के सामने 205 रन का लक्ष्य था, जो उसने 39.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। जायसवाल ने 115 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 78 रन बनाये। उनके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने 43 और कप्तान प्रियम गर्ग ने 38 रन का योगदान दिया। जायसवाल और सक्सेना ने दूसरे विकेट के लिये 92 रन की साझेदारी की। 
 
इससे पहले इंग्लैंड अंडर-19 टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 204 रन पर आउट हो गई थी। उसकी तरफ से लुईस गोल्ड्सवर्थी ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। भारत की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 35 रन देकर 3 और रवि बिश्नोई ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए। 
 
उनके अलावा सागर मिश्रा और विद्याधर पाटिल ने 2-2 विकेट लिए। भारत अपना अगला मैच 24 जुलाई को टूर्नामेंट की तीसरी टीम बांग्लादेश से खेलेगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख