Hanuman Chalisa

मिकी आर्थर ने मेरे साथ की बदतमीजी : अकमल

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (15:46 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमर अकमल ने दावा किया कि टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनके साथ बदतमीजी की।
 
उमर ने बुधवार को कहा कि मैं अपने उस बयान पर कायम हूं जिसमें मैंने आर्थर पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। उन्होंने मेरे साथ पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर बदसलूकी भी की। इंजमाम भाई (इंजमाम उल हक) और मुश्ताक भाई (मुश्ताक अहमद) इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं।
 
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब उमर इंग्लैंड से घुटने का इलाज और पुनर्वास कार्यक्रम के पूरा होने के बाद देश वापस लौटे और प्रशिक्षण के लिए अकादमी पहुंचे। उमर ने कहा कि वहां पहुंचकर उन्होंने बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लॉवर से कहा कि उन्हें बल्लेबाजी अभ्यास की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि जब मैं वहां पहुंचा तब फ्लॉवर और टीम के फिजियो ग्रांट लुडेन ने मुझे वहां अभ्यास करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ बोर्ड के अनुबंधित खिलाड़ियों के साथ काम करते हैं। इसके बाद मैं आर्थर के पास गया, उन्होंने भी मुझे ऐसा ही जवाब देते हुए इंजमाम और मुश्ताक से बात करने को कहा। 
 
उमर ने कहा कि इंजमाम और मुश्ताक ने मुझे फिटनेस टेस्ट में असफल होने का हवाला देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया और आर्थर के पास दुबारा जाने को कहा। जैसे ही मैं उनके पास दुबारा पहुंचा, वे अपना आपा खो बैठे और मुझे क्लब क्रिकेट खेलने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मैं सब कुछ बर्दाश्त कर सकता हूं लेकिन किसी को ऐसी भाषा इस्तेमाल करने का हक नहीं।
 
पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में उमर के पास गुरुवार को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को मीडिया में उठाकर खिलाड़ियों के अनुबंध के नियम और शर्तों का उल्लंघन किया है। इसके जवाब में उमर ने कहा कि जब उन्हें नोटिस मिलेगा, तब वे जवाब देंगे। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख