' यह तो एक शोरूम हो सकता है' MS Dhoni के Bike Collection ने किया Venkatesh Prasad को हैरान

MS Dhoni के Ranchi Farmhouse पर Secret Vintage Bikes और Cars collection देखकर पूर्व क्रिकेटर Venkatesh Prasad और Sunil Joshi आश्चर्यचकित रह गए

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (13:40 IST)
Venkatesh Prasad-MS Dhoni Automobile Collection : माही के Cars और Bikes के प्रति दीवानगी और प्यार से हम सभी वाकिफ हैं। उसके पास कई प्रकार की कार और बाइक है जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं जैसे  Hummer H2, Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander, Mahindra Scorpio, Ferrari 599 GTO, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Pontiac Firebird Trans am, Mercedes Benz GLE, Rolls Royce Silver Shadow.
सोशल मीडिया पर धोनी के सीक्रेट गेराज (Ranchi Farmhouse Garage) का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे Venkatesh Prasad और Sunil Joshi, महेंद्र सिंह धोनी के Automobile Collection को देख कर हैरान हैं और कह रहे हैं कि यह तो एक शो रूम हो सकता है (This can be a bike showroom)।  प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया पर भी धोनी के कलेक्शन और व्यक्तित्व की प्रशंसा कर एक वीडियो डाला। इस 2 मिनट के वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी Sakshi Dhoni, Venkatesh Prasad और Sunil Joshi से सवाल करते हुए उनका रिएक्शन कैमरे में कैद कर रही हैं। 

<

One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz

— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023 >
साक्षी ने पूछा : 'रांची आकर आपको कैसा लग रहा है?
प्रसाद ने उत्तर दिया: "आश्चर्यजनक! और नहीं, यह रांची में मेरा पहली बार नहीं है यह मेरा चौथी बार है, लेकिन यह जगह (एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन) क्रेजी है।"
धोनी के कलेक्शन को देखकर सुनील जोशी भी दंग रह गए। उन्होंने कहा, 'रांची में पहली बार नहीं बल्कि दिग्गज खिलाड़ी, (एम एस धोनी) के साथ पहली बार है। आप इस पूरे सेटअप को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।'  
प्रसाद ने कहा, ''जब तक कोई इस बारे में पागल न हो, आपके पास इतनी सारी बाइकें नहीं हो सकतीं। यह तो एक बाइक शोरूम हो सकता है।”
साक्षी ने फिर एमएस धोनी से पूछा: “क्यों माही? इसकी क्या जरूरत थी?
धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया: “क्योंकि आपने सब कुछ ले लिया और मुझे अपना कुछ चाहिए था। यही एकमात्र चीज़ है जिसकी आपने अनुमति दी है।”

<

MS Dhoni's collection of bikes....
.
. #MSDhoni #bikes pic.twitter.com/ADEm36xVGL

— RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) July 18, 2023 >
MS Dhoni के पास 50 से अधिक बाइक हैं, जिनमें  Harley-Davidson Fat Boy, Kawasaki Ninja H2, Ducati 1098, Yamaha RD350 and Suzuki Hayabusa भी शामिल हैं।
 
Show comments

मैच के बाद ऑफिस का काम, लोगों ने कहा नारायण मूर्ति कहीं सौरभ नेत्रवलकर को भारत न बुला लें

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों, पाकिस्तान टीम को उनके ही मुल्क के पूर्व दिग्गजों ने खूब लताड़ा

फारुकी ने लाइव इंटरव्यू में राशिद खान को बोला You Shut Up, कॉलेज के दिनों की दिलाई याद

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमेरिका का Nassau Stadium ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने Vaishno Devi Attack को लेकर किया पोस्ट, भारतीय है खिलाड़ी की पत्नी, जानें क्या बोले

बारबड़ोस का गुंडा हूं मैं, जैंटलमैन राहुल द्रविड़ ट्रॉफी लेकर दहाड़े, टीम ने उठाया (Video)

जीत के जश्न में विराट कोहली और अर्शदीप सिंह का भांगड़ा हुआ वायरल

INDvsSA T20I WC Final मैच को रिकॉर्ड 5.3 करोड़ दर्शकों ने देखा

MP के मंत्री विश्वास सारंग पर चढ़ा T-20 वर्ल्डकप की जीत का खुमार, स्टंटबाजी वायरल

फूट फूटकर रोए हार्दिक पंड्या, कप्तानी पर ट्रोलिंग, तलाक की खबरें, जितना दर्द था सभी बाहर निकाला

More