Hanuman Chalisa

विनोद कांबली की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतेगा भारत

Webdunia
मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (17:19 IST)
मुंबई। पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों के उपलब्ध नहीं रहने के कारण भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।


विराट कोहली की शानदार फार्म से प्रभावित कांबली ने भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की और कहा कि वे रनों के भूखे हैं तथा मैदान पर अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हैं। कांबली ने कहा, हमारी बहुत अच्छी संभावना है। हम इस श्रृंखला (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) को जीतने जा रहे हैं। उसके दो मुख्य बल्लेबाज (स्मिथ और वॉर्नर) नहीं खेलेंगे और इसका हमें पूरा फायदा उठाना चाहिए।

स्मिथ और वॉर्नर पर दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। भारतीय टीम इस महीने ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर जाएगी, जहां वह तीन टी20, चार टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा।

कांबली ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी तारीफ की जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की। कांबली ने कहा, वे स्ट्रोक प्लेयर हैं और लगातार रन बनाना पसंद करते हैं। असल में उन्‍हें शॉट खेलना पसंद है। उनको यही सलाह है कि वे अपना नैसर्गिक खेल खेलें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख