Hanuman Chalisa

टीम में बार-बार बदलाव की आलोचना करने वालों को कोहली का करारा जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (23:28 IST)
नाटिंघम। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि टीम में बार-बार बदलाव से उनके खिलाड़ी असुरक्षित महसूस नहीं करते और ऐसा सोचना भी अजीब है। कोहली ने बतौर कप्तान 37 टेस्टों में 37 बदलाव किए और शनिवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भी यह चलन जारी रहने की उम्मीद है।
 
 
कोहली ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा सोचता है। ये सब बातें बाहर ही की जाती हैं और लोगों को मनगढ़ंत कहानियां बनाने का शौक है। हमारे लिए मैच जीतना प्राथमिकता है। हम यह नहीं सोचते कि किसी का करियर दांव पर है या उसके भविष्य का क्या होगा?
 
उन्होंने कहा कि हमारा फोकस इस टेस्ट पर है। हम किसी के करियर के बारे में नहीं सोच रहे। यह सोचना भी अजीब है। यह आपकी सोच है। मैं ऐसा नहीं सोचता लिहाजा अपने खिलाड़ियों से यह नहीं कहूंगा कि उनके करियर दांव पर है। यह सोच ही अजीब है।
 
भारतीय कप्तान ने कहा कि जब आप अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं तो कुछ और सोच ही नहीं सकते। आपके जेहन में सिर्फ टीम को जीत दिलाने का ख्याल होता है, इसके अलावा और कुछ नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे कमर की तकलीफ से उबर चुके हैं और पूरी तरह फिट हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं। मुझे 2011 में पहली बार दर्द हुआ था। कई बार कार्यभार से ऐसा होता है। आप मांसपेशियों को मजबूत बनाने पर मेहनत कर सकते हैं, आराम कर सकते हैं और रिहैबिलिटेशन ताकि फिर से फिट हो सकें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख