Hanuman Chalisa

कोहली ने पुजारा से कहा, यह तुम्हारी सर्वश्रेष्ठ पारी

Webdunia
शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (21:35 IST)
साउथम्पटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा की नाबाद 132 रन की पारी को उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया।
 
 
कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी के लिए पुजारा को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैंने तुम्हारी जो पारियां देखी हैं उसमें से यह सर्वश्रेष्ठ पारी है। मुझे लगा कि कोलंबो में खेली गई तुम्हारी पारी सर्वश्रेष्ठ थी लेकिन इस पारी को शीर्ष पर होना चाहिए। पुजारा ने कोलंबो की अपनी पारी से इसकी तुलना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पारी श्रृंखला के लिए अहम साबित होगी।
 
उन्होंने कहा कि कोलंबो में परिस्थिति चुनौतीपूर्ण थी लेकिन यहां की स्थिति और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी और श्रृंखला अब काफी संतुलित है। इस पारी के कारण हमारी स्थिति थोड़ी अच्छी है और अगर हम आज अच्छी गेंदबाजी कर सके, तो उन्हें सस्ते में आउट कर सकते हैं और टेस्ट मैच जीत सकते हैं। यह श्रृंखला का रुख तय करने वाला हो सकता है।
 
पुजारा ने नौवें विकेट के लिए ईशांत शर्मा (14) के साथ 32 और जसप्रीत बुमराह (6) के साथ 10वें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर भारत के स्कोर को 273 रन तक पहुंचाया और पहली पारी में बढ़त भी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के लिए पुछल्ले बल्लेबाजों की तारीफ की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख