Biodata Maker

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कोहली से सीख लेने की जरूरत : हिक

Webdunia
शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (17:38 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक टीम की पहली पारी कम स्कोर पर सिमटने से निराश हैं और उन्होंने अपने बल्लेबाजों से कहा कि वे पारी को आगे बढ़ाने की कला भारतीय कप्तान विराट कोहली से सीखें।
 
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 66.5 ओवरों में महज 151 रनों पर सिमट गई थी। हिक ने अपने बल्लेबाजों को कोहली के पहली पारी में बनाए गए 82 रनों का उदाहरण दिया जिसके लिए उन्होंने 204 गेंदों का सामना किया था।
 
हिक ने शनिवार को एसईएन रेडियो से कहा कि हमने बात की कि कोहली ने पारी को कैसे आगे बढ़ाया। चेतेश्वर पुजारा और यहां तक कि कोहली, जो विस्फोटक बल्लेबाजी करने वालों में से एक हैं, ने भी 25-26 गेंदों में 20 रन बनाए और फिर उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पारियां आगे बढ़ाईं।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए पारी को परिस्थितियों के हिसाब से आगे बढ़ाना अहम होता है, अगर आप ऐसे नहीं हों तो आप उन्हें खेलते हुए देखो और उनसे सीखो कि वे कैसे कर रहे हैं? हिक ने कहा कि निश्चित रूप से कुछ चीजें ऐसी हैं, जो हमारे खिलाड़ी सीख सकते हैं। इसके लिए काफी अनुशासन और संयम की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए आपके अंदर इच्छा होनी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख