Hanuman Chalisa

डीडीसीए ने इसलिए विराट कोहली को सम्मानित करने का समारोह रद्द किया

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2019 (22:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों के शहीद हो जाने के मद्देनजर भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर को सम्मानित करने के फैसले को रद्द कर दिया है।
 
डीडीसीए ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले 5वें एकदिवसीय मैच के दौरान दिल्ली के दिग्गजों को सम्मानित करने का फैसला किया था। डीडीसीए ने यह फैसला बीसीसीआई के उस फैसले के बाद लिया जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन समारोह को रद्द कर इसका पूरा बजट शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए दान कर दिया गया था।
 
डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने सोमवार को कहा कि कोहली, सहवाग और गंभीर को सम्मानित करने की हमारी योजना थी लेकिन बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के उद्घाटन समारोह रद्द करने के फैसले के बाद हमने भी इसे रद्द करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस शहीद कोष में 10 लाख रुपए दान करने का फैसला किया है। 90 प्रतिशत टिकट को बिक्री के लिए रखा गया था और सभी टिकट बिक गए हैं। डीडीसीए ने पहली बार राज्य के सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 2-2 वीआईपी पास देने का फैसला किया है।
 
उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली के सभी पूर्व खिलाड़ी सम्मान के हकदार हैं। अंतरराष्ट्रीय मैच के आयोजन के समय हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। पिछले मैचों की तरह मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण 'आरपी मेहरा ब्लॉक' आम जनता के लिए नहीं बंद रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख