Hanuman Chalisa

मैच में बारिश के खलल से विराट कोहली चिंतित, घायल हो सकते हैं खिलाड़ी

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (17:17 IST)
प्रोविडेंस (गयाना)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को बारिश के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच रद्द होने के बाद कहा कि मैच शुरू होना और रुकना क्रिकेट में सबसे बुरी चीज है जिससे खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।
 
श्रृंखला के शुरुआती मैच को बारिश के कारण पहले 43-43 ओवरों का कर दिया गया जिसके बाद यह 34 ओवरों का मुकाबला बन गया लेकिन बारिश से लगातार व्यवधान पड़ने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। वेस्टइंडीज ने मैच रद्द होने से पहले 13 ओवरों में 1 विकेट पर 54 रन बनाए थे।
 
कोहली ने मैच के रद्द होने के बाद कहा कि यह मैच शुरू होना और रुकना शायद क्रिकेट में सबसे बुरी चीज है। मैच जितनी ज्यादा बार रुकेगा, आपको मैदान पर चोटों के बारे में उतना ही ज्यादा सतर्क होना होता है। कुछ पिचें सचमुच आपकी परीक्षा लेती हैं।
 
कैरेबियाई सरजमीं पर खेलने की चुनौती के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा कि कुछ पिचों पर काफी अच्छी उछाल और तेजी होती है जबकि कुछ काफी धीमी भी हो सकती हैं, इसलिए आप परिस्थितियों का आकलन करके ही खेलते हों।
 
दूसरा वनडे रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। 3 मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले ट्वंटी-20 श्रृंखला में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख