Hanuman Chalisa

कोहली का दोहरा शतक, तोड़ा ब्रायन लारा का यह रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2017 (12:23 IST)
नई दिल्ली। 'भारतीय रन मशीन' कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के रूप में सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को पीछे छोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
 
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को दोहरा शतक पूरा करने के साथ ही यह रिकॉर्ड कायम कर दिया। विराट ने अपने दोहरे शतक से फिरोजशाह कोटला मैदान पर सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का भी नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने दिसंबर 1955 में न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ के बनाए नाबाद 220 के स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया है।
 
विराट का यह 6ठा दोहरा शतक है और कप्तान के रूप में सर्वाधिक दोहरा शतक बनाने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लारा के कप्तान के रूप में 5 दोहरे शतक बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
 
भारतीय कप्तान ने इससे पहले नागपुर में 213 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के कप्तान के रूप में 4 दोहरे शतकों को पीछे छोड़ा था और अब उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के कप्तान के रूप में 5 दोहरे शतकों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विराट ने 2 रन लेकर अपना 6ठा दोहरा शतक पूरा किया, जो इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा दोहरा शतक है। उन्होंने नागपुर के पिछले मैच में 213 रन बनाए थे। विराट 1993 में विनोद कांबली के बाद लगातार 2 दोहरे शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कांबली ने 1993 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 2 दोहरे शतक जमाए थे।
 
भारतीय कप्तान सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने के मामले में अब संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग के भारतीय रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। विराट से आगे अब श्रीलंका के महेला जयवर्द्धने (7), इंग्लैंड के वॉली हेमंड (7), लारा (9), श्रीलंका के कुमार संगकारा (11) और ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन (12) हैं।
 
विराट ने इस दोहरे शतक के साथ ही 2017 में 1,000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। इस साल टेस्ट मैचों में वे चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और भारत के चेतेश्वर पुजारा ने 1,000 रन पूरे किए थे। विराट इसके अलावा वनडे में भी 1,000 रन पहले ही पूरे कर चुके थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख