भारत को मिला गोल्ड, वह भी कोहली से! गोल्डन डक पर ऐसे उड़ा मजाक (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (19:17 IST)
पहले टेस्ट का दूसरा दिन भारत के लिए ठीक वैसा ही गया जैसा विश्वटेस्ट चैंपियनशिप या अहमदाबाद में खेले गए डे नाइट टेस्ट की पहली पारी जैसा गया था। भारत ने सधी हुई शुरुआत की और लंच तक 97 रनों पर सिर्फ 1 विकेट खोया था। लेकिन भारत अब 124 रनों पर 4 विकेट खो चुका है। 
 
हैरत की बात यह रही कि चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे तू चल मैं आया की तर्ज पर पवैलियन की राह पकड़ लिए। जिसमें विराट कोहली तो अपना खाता भी नहीं खोल सके और जेम्स एंडरसन की गेंद पर  कीपर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। 
<

WOWWWW! @jimmy9 gets Kohli first ball and Trent Bridge is absolutely rocking!

Scorecard/Clips: https://t.co/5eQO5BWXUp#ENGvIND pic.twitter.com/g06S0e4GN7

— England Cricket (@englandcricket) August 5, 2021 >
इससे ठीक पहले चेतेश्वर पुजारा भी 4 रनों के स्कोर पर ऐसे ही आउट हुआ। उनकी जगह क्रीज पर आए अजिंक्य रहाणे ने भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। 
 
दूसरे छोर पर केएल राहुल वैसे ही बल्लेबाजी कर रहे हैं जैसे कल इंग्लैंड की ओर से जो रूट कर रहे थे। राहुल अर्धशतक बना चुके हैं। जब खराब रोशनी ने खेल रोका तो भारत 124 रनों पर 4 विकेट गंवा चुका था। 
 
गौरतलब है कि विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा 2 साल से टेस्ट में शतक जड़ने में नाकाम रहे हैं। विराट कोहली के फैंस को उम्मीद थी कि उनके शतकों का सूखा जल्द खत्म होगा लेकिन वह उल्टा 0 पर आउट हो गए।  ट्विटर पर उनको इस कारण काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि टोक्यो में भारतीय दल गोल्ड मेडल जीतने में अब तक विफल रहा है। इस बात से कोहली की काफी ट्रोलिंग हुई कि चलो गोल्डन डक ही सही गोल्ड का कुछ तो आया वह भी कप्तान कोहली द्वारा।
<

India is yet to get gold medal  in Olympics, so Virat Kohli got out on a golden duck to motivate our athletes to get gold.
MY GOAT  pic.twitter.com/M6QYiiJyJL

— Dr. Puig // (@rxxshit) August 5, 2021 > <

Finally it’s a gold for India. Not in Olympics 2020 but in Cricket as Indian captain Virat Kohli gets out for golden duck. #Cricket

< — Daniel Alexander (@daniel86cricket) August 5, 2021 > <

Main man has been relentless ever since Kohli got his 70th ton. Kohli didn't even have a chance. pic.twitter.com/yKAk6Ot8Ka

< — Tingus Pingis (@bent_copper) August 5, 2021 > <

Me waiting for 71 century of virat kohli:#ENGvIND pic.twitter.com/vWmRIFdXMc

< — Prayag (@theprayagtiwari) August 5, 2021 > <

Kohli brings gold for India

<

Golden duck

— Vijay Jaiswal (@puntasticVU) August 5, 2021 >
खेल रोके जाने के समय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 57 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सात रन पर खेल रहे थे।इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 183 रन बनाये थे। इस तरह से भारत अभी उससे 58 रन पीछे है।  
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

8वीं तक की पढ़ाई, क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं फिर भी बिहार के एक आदमी ने जीते 1.5 करोड़ रूपए

IPL टीम बनाने को लेकर अपने दोस्त की हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार

तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरुष, महिला कंपाउंड टीमों की नजरें स्वर्ण पदक पर

IPL में व्यस्त फिर भी इन बल्लेबाजों की T20I रैंकिंग में हुआ इजाफा

श्रीशंकर की घुटने की सर्जरी दोहा में हुई, नहीं जा पाएंगे पेरिस ओलंपिक