पिछली 50 पारियों से नहीं आया विराट के बल्ले से शतक, ट्विटर पर फैंस कह रहे 'चोकली'

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (19:09 IST)
विराट कोहली और उनके 71वें शतक का इंतजार लंबा ही होता जा रहा है। फैंस सीरीज दर सीरीज पारी दर पारी इंतजार करते हैं कि कम से कम आज तो विराट कोहली के बल्ले से शतक निकलेगा लेकिन उन्हें निराश होना पड़ता है। कम से कम पिछले दो सालों की तो यही कहानी रही है।
 
पिछली 50 पारियों में विराट कोहली एक भी शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। इसमें से 18 पारियां टेस्ट की है, 17 पारियां वनडे की है और 15 पारियां टी-20 की है। टी-20 क्रिकेट में शतक लगाना बहुत मुश्किल काम है लेकिन अगर टी-20 की पारियों को हटा भी दिया जाए तो क्रिकेट के बड़े फॉर्मेट की पिछली 35 पारियों मे कोहली एक बार भी शतक लगाने में नाकाम रहे हैं।
 
आखिरी बार शतक आया था नवंबर 2019 में
 
विराट कोहली के बल्ले से आखिरी बार शतक नवंबर 2019 में आया था। यह दिन रात्रि का टेस्ट मैच भारत ने गुलाबी गेंद से बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के इडन गार्डन्स में खेला था। इसके बाद विराट के बल्ले से शतक नहीं आया है। 
 
खामियाजा दिखा रैंकिंग मेंं
 
इसका खामियाजा विराट कोहली को रैंकिंग में भी दिखा है। टेस्ट की बात करें तो फैब फोर में शामिल विराट कोहली लगातार नीचे गिरते जा रहे हैं। फिलहाल वह 776 रेटिंक के साथ पांचवी रैंक पर काबिज हैं। आज वह 17 गेंदो में सिर्फ 7 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। इस पारी के बाद संभवत वह 
टेस्ट के टॉप 5 बल्लेबाजों में भी नहीं रहेंगे। 
 
वहीं वनडे की बात करें तो विराट कोहली का बल्ला बोला तो जरूर है पर वह 50 रनों के बाद स्कोर को तिहरे नंबर तक ले जाने में नाकामयाब हुए हैं। हैरत की बात है कभी यह कोहली की विशेषता होती थी। एक बार कोहली 50 के पार गए तो ज्यादातर मौकों पर शतक बनाकर ही लौटते थे। 
 
अप्रैल माह में उनकी वनडे की शीर्ष रैंकिंग पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने छीन ली थी और अब तक वह ही वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज है। विराट कोहली 844 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
 
वहीं टी-20 की बात करें तो विराट कोहली ने तेज पारियां खेली है। लेकिन इस फॉर्मेट में बहुत कम बल्लेबाज ही शतक बना पाते हैं। हालांकि टी-20 में भी कोहली का बल्ला अपेक्षा अनूरूप नहीं चला है। इस कारण टी-20 रैंकिंग में भी वह 717 रेटिंग के साथ पांचवे स्थान पर हैं।  
 
ट्विटर पर फैंस कह रहे हैं चोकली
 
वैसे तो विराट कोहली के फैंस बहुत है लेकिन उनके आलोचक उनसे ज्यादा है। विराट कोहली आज फिर जब सस्ते में आउट हुए तो ट्विटर पर चोकली शब्द ट्रैंड होने लग गया। अलग अलग अंदाज में अलग अलग हैंडल्स ने उनकी आलोचना की।ज्यादातर का मानना है कि कोहली चोक कर गए हैं इसलिए उनको चोकली की उपाधि दी गई।
<

Again flop act my chokli. Does everything else except scoring runs. https://t.co/Pnsgvp6zox

— the-angry-doctor (@coolmudiiee) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Chokli and Kolly both Trending in INDIA wide just Virat Kohli things  pic.twitter.com/FO2K6Iml0o

< — Imabzkhan (@MSDhoniRules) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Chokli has same runs as shami in this series pic.twitter.com/oPQNY5fDjr

< — prof (@SacredProf) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

At least Chokli Kolly won the Toss - Swara bhaskar #ENGvIND #Kohli pic.twitter.com/u426t9R8Ih

< — साधना  (@Sachi_Sadhana) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Yall Chokli fans can apply this to ease your pain pic.twitter.com/LMUvrCQZHe

< — roman saish (@alextelluss) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

People Calling Virat as Chokli after his another Single Digit Score.

<

Meanwhile, Kohli- pic.twitter.com/ujSBA3Vxxv

— India Trending (@IndiaTrendingin) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
<

Remove chokli or kolly and appoint Rohit Sharma as captain of Indian cricket team and see the magic . pic.twitter.com/UrpUJb0ce6

< — OfficialAmreekSingh  (@AmreekS07646492) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
विदेशी पिचों पर सर्वाधिक बार पहले आंकडे़ में आउट होने वाले कप्तान बने
 
विराट कोहली ने एक और अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विदेशी पिचों पर देशों में सर्वाधिक बार पहले आंकडे़ में आउट होने का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम हो गया है। इससे पहले भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 15 बार, सौरव गांगुल 14 और मोहम्मद अजहरुद्दीन 12 बार पहले आंकडे़ मेंआउट हो चुके हैं। (वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया