IND vs AUS : विदेशी धरती पर विराट कोहली ने तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड, अब नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (10:42 IST)
मेलबर्न। कप्तान विराट कोहली भारत की तरफ से विदेशी सरजमीं पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी 82 रन की पारी के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।


कोहली के नाम पर वर्ष 2018 में विदेशी धरती पर 1138 रन दर्ज हो गए हैं और उन्होंने राहुल द्रविड़ के 2002 में बनाए गए 1137 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। द्रविड़ का रिकॉर्ड अपने नाम करने के तुरंत बाद ही कोहली ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच थमा दिया।

भारतीय कप्तान अगर दूसरी पारी में 74 रन बनाने में सफल रहते हैं तो एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी पिचों पर सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम पर हो जाएगा। यह रिकॉर्ड अभी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम पर है जिन्होंने 2008 में 2012 रन विदेशी धरती पर बनाए थे।

स्मिथ के बाद वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स (1154) का नंबर आता है जिन्होंने 1976 में यह रिकॉर्ड बनाया था। कोहली इस तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों में 47.66 की औसत से 286 रन और इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों 59.30 की औसत से 593 रन बनाए।

वे ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में अब तक 51.80 की औसत से 259 रन बना चुके हैं। कोहली ने 2018 में अब तक कुल 1322 रन बनाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख