Hanuman Chalisa

बारिश के बीच कोहली जब करने लगे डांस...

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (19:23 IST)
रांची। लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण भारतीय क्रिकेट टीम आज आउटडोर अभ्यास नहीं कर सकी हालांकि इससे टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा और इसकी बानगी आज स्टेडियम में देखने को मिली।
 
मैच से एक दिन पहले की प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व ही जमकर बारिश शुरू हो गई। रोहित शर्मा मैदान पर पैड बांधकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए पहुंच चुके थे ले​किन उन्हें वापिस ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा।
 
वहीं सामने पैवेलियन की ओर बालकनी में कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ शिखर धवन खड़े थे। आपस में किसी बात पर हंसी-मजाक के बीच कोहली ने अचानक थिरकना शुरू कर दिया। बात क्या थी यह तो दूर से पता नहीं चली लेकिन खिलाड़ियों के उत्साह की बानगी जरूर मिली।
 
बारिश से दर्शकों के बीच निराशा : दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच रांची के क्रिकेटप्रेमियों के जेहन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि कल मैच होगा या नहीं? रिक्शा चालकों लेकर कालेज के छात्रों के बीच, रेस्त्रां और दुकानों पर यही चर्चा सुनने को मिल रही है कि लगता है कल मैच नहीं हो पाएगा।
 
भारत ने यहां एकमात्र टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला है जिसमें मेजबान ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब इस मैच को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है लेकिन बारिश से उस पर पानी फिरता नजर आ रहा है। सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों जैसे खुंटी और गुमला से भी कुछ युवा मैच देखने के लिए आए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख