धोनी के संन्यास पर विराट कोहली का बड़ा बयान

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (21:34 IST)
धर्मशाला। विराट कोहली ने ट्विटर पर महेन्द्रसिंह धोनी को लेकर गुरुवार को एक तस्वीर डाली थी, जो विश्व कप-2016 के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक लीग मैच से जुड़ी थी। इस मैच में दोनों के बीच साझेदारी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। विराट ने धोनी के साथ अपनी तस्वीर डालने के साथ ही इस मैच की रात को बेहद खास बताया था। इसके बाद से धोनी की संन्यास की सुर्खियां उड़ने लगीं।
ALSO READ: एमएस धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि बाद में बीसीसीआई से भी इस पर बयान आया। अब विराट कोहली ने धोनी के संन्यास को लेकर कहा है कि क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना धोनी का निजी फैसला होगा। विराट कोहली ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव हमेशा टीम इंडिया के काम आएगा और क्रिकेट से संन्यास लेना उनका निजी फैसला होगा। विराट ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में इंटरनेशनल इवेंट्स भी हैं। उनके मुताबिक ही सोचना होगा।
 
उल्लेखनीय है कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। शनिवार को पत्रकारों को विराट ने कहा कि जब भी वक्त आया है तब तब धोनी ने खुद को साबित करते हुए आलोचकों को करारा जबाब दिया है।
 
भारतीय कप्तान ने कहा कि 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार होगी और अब विकल्प में ध्यान देना होगा ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी टीम बनाई जा सके।
 
विराट ने मैच की तैयारियों पर कहा कि सुरक्षित तरीके से रन बनाना बहुत जरूरी है। यदि मैं किसी फास्ट बॉलर को स्वीप शॉट मारने लगता हूं तो यह निश्चित तौर पर मुझे ज्यादा नुकसान देगा। स्पिन हमारी लंबे समय से ताकत रही है, इस पर ध्यान दिया जाएगा और इस मैच में भी जीत हासिल करने के लिए स्पिनर को उतारना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख