अश्विन की गेंद पर चोटिल हुए रिद्धिमान साहा, अंतिम टेस्ट के चौथे दिन खेलना संदिग्ध

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (21:25 IST)
रांची। भारत की पहली पसंद के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान चोटिल हो गए जिसके कारण तीसरे दिन के अंतिम घंटे में ऋषभ पंत को विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभानी पड़ी। 
 
पुणे में दूसरे टेस्ट में अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग से सभी का ध्यान खींचने वाले 35 वर्षीय साहा के दायें हाथ की उंगली (अनामिका) में चोट लगी है। वह पारी के 27वें ओवर में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर चोटिल हो गए थे। 
 
बंगाल के इस विकेटकीपर का चोटों से पुराना नाता रहा है। कंधे की चोट और फिर आपरेशन के कारण वह 20 महीने तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे थे। 
 
भारतीय टीम के मीडिया विभाग ने बयान जारी करके कहा, ‘ऋद्धिमान साहा के दायें हाथ की उंगली (अनामिका) पर गेंद लगी। उनका उपचार किया गया और अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी चोट का कल सुबह आकलन किया जाएगा।’ 
जार्ज लिंडे ने अश्विन की गेंद को कट करने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए और साहा के दायें हाथ की उंगली में जाकर लगी। इस वजह से साहा को फिजियो नितिन पटेल के साथ पैंवेलियन लौटना पड़ा। 
 
तीसरे दिन के बाकी बचे खेल में पंत ने विकेटकीपिंग की। वह 2017 के आखिर में आईसीसी नियम प्रभाव में आने के बाद स्थानापन्न विकेटकीपर के तौर उतरने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। 
 
भारत के पहले स्थानापन्न विकेटकीपर दिनश कार्तिक थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2018 में जोहानिसबर्ग में अंतिम टेस्ट मैच में पार्थिव पटेल की जगह विकेटकीपिंग की थी। 

फोटो साभार ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख