Hanuman Chalisa

यश भाटिया ने अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरे दिन भी ठोंका दोहरा शतक

Webdunia
शुक्रवार, 21 जून 2019 (23:59 IST)
नई दिल्ली। प्रतिभाशाली बल्लेबाज यश भाटिया ने 7वें एस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरे दिन दोहरा शतक बना डाला।
 
कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल मैदान पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में यश ने 96 गेंदों पर 16 चौकों और 36 छक्कों की मदद से 298 रन बनाए। उन्होंने इससे पहले 80 गेंदों पर 15 चौकों और 27 छक्कों की मदद से नाबाद 240 रन बनाए थे।
 
यह वही मैदान है जिस पर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने अपने स्कूली समय में 2 दोहरे शतक बनाए थे। इस मैदान पर विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाज अपने स्कूली दिनों में खेल चुके हैं।
 
यश के 298 रनों की बदौलत एस अकादमी ने 30 ओवरों में 7 विकेट पर 391 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में पुश अकादमी की टीम 20.5 ओवरों में 167 रनों पर सिमट गई। एस अकादमी ने यह मैच 244 रनों के बड़े अंतर से जीता। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख