Hanuman Chalisa

नहीं चला पठान बंधुओं का जादू...

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (19:54 IST)
वड़ोदरा। सलामी बल्लेबाज केदार देवधर (93) और विष्णु सोलंकी (61) के अर्द्धशतकों की बदौलत  बड़ौदा की टीम यहां ग्रुप सी के रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन आंध्र के खिलाफ सात विकेट  गंवाकर 247 रन बनाने में सफल रही।
 
स्टंप तक स्वप्निल के सिंह 30 और ए शेठ 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। कप्तान इरफान  पठान शून्य पर पैवेलियन लौट गये जबकि उनके भाई ऑलराउंडर यूसुफ पठान एक रन  बनाकर चलते बने।
 
आंध्र के लिए अयप्पा बंडारू ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर तीन विकेट झटके  जबकि इमांडी कार्तिक रमन को दो विकेट मिले। पी विजय कुमार और भार्गव भट्ट ने एक एक  विकेट प्राप्त किया।
 
देवधर ने 192 गेंद का सामना करते हुए अपनी 93 रन की पारी के दौरान 11 चौके जमाये।  वहीं सोलंकी ने अपने अर्धशतक के लिये 146 गेंद खेलीं जिसमें चार चौके और तीन छक्के जड़े  थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख