युवराज सिंह ने 6 छ्क्कों वाली पारी का एक्टिंग कर बनाया पूरा वीडियो

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (15:32 IST)
19 सितंबर 2007 को टी-20 विश्वकप में भारत ने इंग्लैंड को हराया था। लेकिन सुर्खियां बटोरी थी सिर्फ एक ओवर ने। जब स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़े थे। यह ओवर आज भी क्रिकेट फैंस के जेहन में है।

युवराज सिंह ने इस पूरी घटना का नाट्य रूपांतरण किया है और यू ट्यूब पर करीब 8 मिनट का वीडियो भी डाला है। युवराज सिंह ने उस लम्हे को सजीव कर दिया। नीली जर्सी और हेलमेट पहले युवराज सिंह सबसे पहले अपना बल्ला ढूंढते हुए पाए गए।

डगआउट में जाकर वह अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करने लग गए। जैसे ही विकेट गिरा उन्होंने तुरंत मैदान पर जाकर अपना स्टांस ले लिया। दूसरे छोर पर ही महेंद्र सिंह धोनी खड़े हुए थे।

आते साथ ही उन्होंने चौका जड़ दिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की बातचीत होती है कि फ्लिंटॉफ शायद यॉर्कर डालेगा। अगली गेंद पर युवराज ऑफ साइड में चौका बटोरते हैं।

इसके बाद उन्होंने अपने और फ्लिंटॉफ के बीच हुए विवाद का भी नाट्य रूपांतरण किया।  उन्होंने फ्लिंटॉफ से कहा क्या कहा तुमने। फिर जब इस विवाद में अंपायर आ खड़े हुए तो युवराज सिंह ने कहा कि आप उसको बोलो क्योंकि यह सब उसने शुरु किया मैंने शुरु नहीं किया।
इसके बाद तो जैसे युवराज सिंह का खून खौल गया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 19वां ओवर फेंकना शुरु किया। पहली गेंद पर युवराज ने लेग साइड में छक्का मारा। इसके बाद दूसरी गेंद पर भी फ्लिक कर के छक्का मारा। युवी इसके बाद धोनी के पास गए और कहा कि देते रहूं ऐसे ही तो धोनी ने कहा हां ऐसे ही देते रह।

इसके बाद युवराज सिंह ने ऑफ साइड में भी ब्रॉड की गेंद पर लगातार तीसरा छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद ब्रॉड ने चतुराई से बिना टप्पे की डाली लेकिन युवी ने उसको प्वाइंट पर छक्का मार दिया। युवी इसके बाद अंपायर से पूछते हैं कि यह नो बॉल तो नहीं है। जिस पर अंपायर उन्हें मना कर देते हैं।

चौथी गेंद पर छक्का खाने के बाद तत्कालीन इंग्लैंड के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड स्टुअर्ट ब्रॉड के पास जाते हैं और उन्हें समझाते हैं। इसका भी नाट्य रूपांतरण युवराज सिंह ने किया। कॉलिंगवुड ने ब्रॉड से कहा कि मुझे पता है कि वह 2 छक्के मार चुका है लेकिन ऑफ साइड के बॉक्स में ही गेंद डालो।

इस दौरान युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा कि तुम्हें क्या लगता है कि यह कहां गेंद डालने वाला है। माही ने कहा कि अब क्या फर्क पड़ता है 4 छक्के तो तुमने लगा ही दिए हैं।

यही नहीं युवराज सिंह ने परेशान एंड्रूय फ्लिंटॉफ की भी एक्टिंग करके दिखाई जो युवराज सिंह को उकसा कर अपनी ही टीम का नुकसान कर चुके थे। इसके तुरंत बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने साइड चेंज कर ली। युवराज ने कहा कि ओवर द विकेट से राउंड द विकेट कोई बाद नहीं मेरे लिए तो अच्छा ही है, क्योंकि लेग साइड छोटी है।

पांचवी गेंद पर लेग साइड में युवराज सिंह ने गगनचुंबी छक्का लगा दिया। अब तो सबको बस छठवें छक्के का इंतजार था। ब्रॉड कैसे भी करके इस अनचाहे रिकॉर्ड से बचना चाहते थे और युवराज छक्का लगाकर रिकॉर्ड बनाना चाहते थे। लेकिन अंत में जीत युवी की हुई और उन्होंने ओवर का छठवां छक्का मिड ऑन के ऊपर से लगा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अंबाती रायडू की पीटरसन ने नेशनल टीवी पर की भारी बेइज्जती, रायडू फिर आए RCB Fans के घेरे में

Paris Olympics से पहले नीरज चोपड़ा हुए चोटिल, उठाया यह बड़ा कदम

पिछले 3 सीजन की आखिरी टीम सनराईजर्स हैदराबाद का सफर फाइनल में खत्म

अभिषेक शर्मा को बनाना स्विंग से बोल्ड करने वाली गेंद रही आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद (Video)

T20I World Cup जीतने अमेरिका जा रहा हूं, कोलकाता की जीत के बाद रिंकू का बयान हुआ वायरल

अगला लेख