स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने गुड़गांव में की शादी

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (22:22 IST)
नई दिल्ली:टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ मंगलवार को गुड़गांव में विवाह बंधन में बंध गए।चहल का विवाह पारिवारिक समारोह रहा।
 
चहल और धनश्री की इस साल आठ अगस्त को सगाई हुई थी। चहल हाल में ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी-20 सीरीज खेलकर भारत लौटे थे। धनश्री वर्मा पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन वह एक मशहूर यू-ट्यूबर और डांसर भी हैं। उनके यू-ट्यूब पर चैनल पर भी करीब 19 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी करीब 19 लाख है। 

साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भारत के लिए 54 वनडे और 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और साथ ही वह  पूर्व शतरंज खिलाड़ी भी है। वह वनडे मैचों में अब तक 92 विकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 59 विकेट चटका चुके हैं।
 
चहल ने अपना आईपीएल करियर 2013 में शुरु किया था जिसके बलबूते पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी। अब तक खेले कुल 99 मैचों में वह 121 विकेट ले चुके हैं।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख