लखनऊ के मेंटर के रूप में IPL में वापसी कर सकते हैं जहीर खान

WD Sports Desk
गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (17:31 IST)
Lucknow Super Giants : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं। यह 45 वर्षीय क्रिकेटर इससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वैश्विक विकास का प्रमुख था। उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी में 2018 से लेकर 2022 तक क्रिकेट निदेशक का पद भी संभाला था।
 
जहीर खान पहले 10 सत्र में एक क्रिकेटर के रूप में आईपीएल से जुड़े रहे। इस बीच उन्होंने तीन टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से कुल मिलाकर 100 मैच खेले जिनमें उन्होंने 7.59 की इकोनॉमी रेट से 102 विकेट लिए।

ALSO READ: राहुल द्रविड़ की बॉलीवुड में होगी एंट्री? फिल्म के लिए पैसों की रखी यह शर्त


 
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार,‘‘जहीर खान की लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के मेंटर पद के लिए फ्रेंचाइजी से बातचीत चल रही है। यह फ्रेंचाइजी गौतम गंभीर के जाने के बाद टी20 क्रिकेट से अच्छी तरह वाकिफ किसी भारतीय पूर्व क्रिकेटर को अपने कोचिंग स्टाफ में जोड़ना चाहती है।’’
 
गंभीर के रहते हुए लखनऊ की टीम 2022 और 2023 में दो बार प्ले-ऑफ में पहुंची थी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर 2023 के आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए थे और उन्होंने इस साल इस फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
 
लखनऊ को अपने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) की सेवाएं भी नहीं मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व तेज गेंदबाज इसी भूमिका में भारत की पुरुष टीम में गंभीर के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए हैं।

ALSO READ: Cristiano Ronaldo ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, 90 मिनट में हिला डाला पूरा Youtube

 
भारतीय कोच की तलाश में है पंजाब किंग्स
इस बीच पंजाब किंग्स ट्रेवर बेलिस की जगह है किसी भारतीय खिलाड़ी को मुख्य कोच नियुक्त करने का इच्छुक है।
 
रिपोर्टों के अनुसार पंजाब वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को मुख्य कोच नियुक्त करना चाहता था लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि भारत के पूर्व बल्लेबाज ने BCCI की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ा दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

शम्स मुलानी शतक के करीब, भारत ए के स्टंप तक आठ विकेट पर 288 रन

विराट कोहली ने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई: रिकी पोंटिंग (Video)

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से मुलाकात की (Video)

Asian Champions Trophy में भारत ने द. कोरिया को दी 3-1 से मात (Video)

23 साल बाद इंग्लैंड से वनडे मैच जीतकर आयरलैंड ने रचा इतिहास

अगला लेख