Hanuman Chalisa

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड बहाल, लेकिन ICC द्वारा निलंबन जारी रहेगा

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:56 IST)
हरारे। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को सरकारी संस्था द्वारा फिर से बहाल कर दिया है लेकिन बाहरी हस्तक्षेप के कारण देश पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निलंबन जारी रहेगा।
 
सरकार द्वारा नियुक्त खेल और मनोरंजन आयोग के साथ गुरुवार को अदालती निपटारे के बाद चेयरमैन तावेंग्वा मुकुहलानी के नेतृत्व में जिम्बाब्वे क्रिकेट को काम करने की अनुमति मिल गई है।
 
खेल और मनोरंजन आयोग ने जून में भ्रष्टाचार और चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पूरे बोर्ड को भंग कर दिया था। इससे आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के बाद जिम्बाब्वे को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर दिया था। आईसीसी ने कहा कि वह जिम्बाब्वे के निलंबन को हटाने पर विचार अक्टूबर में होने वाली बैठक में किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख