Hanuman Chalisa

भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन

Webdunia
मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (18:00 IST)
भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। भारत में चलने वाली ट्रेनों की औसत गति 36 किलोमीटर से लेकर 112 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एक नजर भारत में 2019 में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों पर।
 
 
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18
वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। यह 'ट्रेन 18' का मॉडल है। इसकी अधिकतम
स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी स्पीड को 130 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दिया गया है। भारतीय रेलवे ने आने वाले दिनों में 'ट्रेन 19' और 'ट्रेन 20' मॉडल लाने की योजना बनाई है। 

 
गतिमान एक्सप्रेस 
गतिमान एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह ट्रेन दिल्ली से झांसी के बीच चलती है। इस ट्रेन में एलएचबी कोच लगे हुए हैं और डब्ल्यूएपी 5 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन से यह ट्रेन चलती है। एलएचबी कोच का फायदा यह है कि किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं के बराबर होता है।
 
हबीबगंज दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हबीबगंज स्टेशन और नई दिल्ली के बीच चलने वाली हबीबगंज दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं इसकी औसत गति 84 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
 
सियालदह दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 
सियालदह दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे तेज गति से चलने वाली दुरंतो ट्रेन है। इसकी अधिकतम स्पीड 135 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें डब्ल्यूएपी 4 या डब्ल्यूएपी 7 इंजन लगे होते हैं। यह पश्चिम बंगाल के सियालदह और नई दिल्ली के बीच चलती है। 
 
दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस 
दिल्ली मेट्रो की दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस की अधिकतम गति 132 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली मेट्रो ट्रेन है। यहां मेट्रो स्टेशन पर ही चेक इन करने की सुविधा दी गई है। 
मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 
मुंबई राजधानी एक्सप्रेस सबसे तेज गति से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस है। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह ट्रेन मुंबई से नई दिल्ली के बीच चलती है। इसमें भी एलएचबी कोच लगे हुए हैं। 
 
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलती है। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। भारत में चलाई जाने वाली यह पहली राजधानी ट्रेन है।
 
हावड़ा रांची शताब्दी एक्सप्रेस 
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और झारखंड की राजधानी रांची के बीच चलवे वाली हावड़ा रांची शताब्दी एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस ट्रेन में डब्ल्यूएपी 4 या डब्ल्यूएपी 7 इंजन लगे होते हैं। 
 
बांद्रा निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस 
मुंबई के बांद्रा टर्मिनल और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली बांद्रा निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है लेकिन फिलहाल इसे 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से ही चलाया जाता है। इसमें डब्ल्यूएपी 5 या डब्ल्यूएपी 7 इंजन लगा होता है।
 
हावड़ा आनंद विहार युवा एक्सप्रेस 
हावड़ा आनंद विहार युवा एक्सप्रेस की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। फिलहाल इसे 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से ही चलाया जाता है। इसमें डब्ल्यूएपी 4 या डब्ल्यूएपी 7 इंचन लगा होता है। 
 
लोकमान्य तिलक निजामुद्दीन एसी एक्सप्रेस 
लोकमान्य तिलक निजामुद्दीन एसी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली एसी एक्सप्रेस है। इसकी अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
 
कोटा निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस 
यह भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस है। इसकी अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

अगला लेख