भारत में तेजी से बिगड़ रहा है मानसिक स्वास्थ्य

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (11:34 IST)
साइंस पत्रिका लैंसेट ने मानसिक स्वास्थ्य पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत और चीन में मानिसक विकार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तकरीबन 80 फीसदी लोग जो मनोविकार के शिकार हो जाते हैं, वो इलाज ही नहीं लेते हैं।
 
क्या हैं कारण
हिंसा, असमानता जैसे कारणों के चलते दुनिया के अमूमन हर देश में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर गौर नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारें न केवल मानसिक विकार को रोकने बल्कि अच्छा इलाज देने में भी असमर्थ साबित हो रहीं हैं।
 
2020 तक 20 फीसदी
रिपोर्ट की मानें तो भारत की करीब 6.5 फीसदी आबादी मानसिक बीमारियों से ग्रस्त है। इसके साथ ही बीमारी का ये आंकड़ा साल 2020 तक 20 फीसदी को पार कर सकता है।
 
बढ़ते मामले
पिछली रिपोर्टों के मुताबिक भारत में साल 1990 के दौरान मानिसक बीमारियों के मामले महज 3 फीसदी थे, जो साल 2013 तक 6 फीसदी हो गए। हालांकि रिपोर्ट ने भारत में लाए गए, मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 की तारीफ की है।
 
होगा नुकसान
रिपोर्ट कहती है कि मानसिक विकारों और बीमारियों के ये मामले भारत और चीन की आर्थिक वृद्धि को 2016 से 2030 के बीच 9,000 अरब डॉलर तक घटा सकते हैं।
 
दुनिया पर असर
रिपोर्ट में कहा गया है कि मानिसक विकार के बढ़ते मामलों के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था को साल 2030 तक 16,000 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

अगला लेख