बिना पैंट के मेट्रो का सफर

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (12:04 IST)
इस अजीबोगरीब चलन की शुरुआत न्यूयॉर्क में हुई थी और अब यह कई देशों में फैल गया है। जर्मनी के कई शहरों में 7 जनवरी को लोगों ने बिना पैंट पहने ही मेट्रो का सफर किया।
 
2002 में इस चलन को पहली बार देखा गया और अब लोग हार साल एक दिन के लिए बिना पैंट के मेट्रो में सफर करते हैं। जर्मनी में बर्लिन, म्यूनिख और हैम्बर्ग में बिना पैंट पहने नौजवानों को देखा गया।
 
लोगों तक फेसबुक के जरिये संदेश पहुंचाया गया। बर्लिन में करीब 70 से 80 लोगों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। फेसबुक के ही जरिये लोगों को यह बता दिया गया था कि यह सिर्फ मजे के लिए है और इसका मकसद किसी को परेशान करना नहीं है।
 
युवाओं से यह भी अनुरोध किया गया कि वे शराब पी कर ना आएं और इतने छोटे अंडरवेयर ना पहनें कि बाकी यात्री असहज हो जाएं। जर्मनी में इस इवेंट के आयोजक डानिएल पी ने कहा कि मकसद बस यात्रियों के हैरान चेहरे देखना और मस्ती करना है।
 
शुरुआत न्यूयॉर्क में केवल 7 लोगों के साथ हुई थी। आज दुनिया भर के 25 देश इसमें शामिल हैं। एक अनुमान के अनुसार 60 शहरों में 'नो पैंट्स सबवे राइड' आयोजित हुआ और कुल 10,000 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।
 
सबसे ज्यादा 4,000 लोग तो न्यूयॉर्क में ही देखे गए। यह आयोजन हमेशा जनवरी में कड़कड़ाती ठंड के बीच ही किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच नदी परियोजनाओं पर क्या है विवाद

10 बिन्दुओं में समझिए आपातकाल की पूरी कहानी

अलविदा रणथंभौर की रानी 'एरोहेड', बाघिन जिसके जाने से हुआ जंगल की एक सदी का अंत

मेघालय ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बनाई कार्य योजना

ईरान की सैन्य क्षमता से अब दुनिया में दहशत

सभी देखें

समाचार

Maharashtra विधानसभा में रमी खेलते हुए पकड़े गए महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, वायरल वीडियो के बाद देने लगे सफाई

जल्द ही बच्चों का होगा Biometric Update, UIDAI कर रहा परियोजना पर काम

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

अगला लेख