गुड़गांव लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा ने 2014 में जीते प्र‍त्याशी राव इंद्रजीत सिंह को एक बार फिर से टिकट देकर 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को बरकरार रखने की कोशिश की है। वहीं कांग्रेस ने राव धर्मापाल सिंह के स्थान पर अजय सिंह यादव को सामने खड़ा किया है।

परिचय : हरियाणा का एक खूबसूरत शहर है गुड़गांव, जो राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है। कहा जाता है कि पांडु पुत्र युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दक्षिणा स्‍वरूप दिया था। यह दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट शहरों में से एक है, इसे आईटी सेक्टर का गढ़ भी कहा जाता है। यह पर्यटन के लिए भी आकर्षक है। इसे अब प्राचीन नाम गुरुग्राम से भी पुकारा जाने लगा है।

जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के मुता‍बिक यहां की कुल जनसंख्‍या 8 लाख 79 हजार 996 है।
 
अर्थव्यवस्था : कुछ दिनों में यहां जबरदस्त औद्योगिकीकरण हुआ है, कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कारखाने स्थापित हुए हैं। हजारों लोग रोजगार पा रहे हैं। हरियाणा सरकार यहां कई नई परियोजनाएं शुरू करने की कोशिश में है। यहां सूती वस्त्र, यंत्र चालित बुनाई और कृषि उपकरणों से संबंधित उद्योग हैं
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 18 लाख 45 हजार 623 है, जिसमें 9 लाख 84 हजार 370 पुरुष और 8 लाख 61 हजार 253 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है। शहर का कुल क्षेत्रफल 738.8 वर्ग किलोमीटर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 217 मीटर है। इसके उत्तर में रोहतक और दिल्ली, पूर्व में फरीदाबाद और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के राव इंद्रजीतसिंह यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से विजयी हुए हैं। उन्‍होंने साल 1998 से अब तक लगातार 4 बार जीत हासिल की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में सिंह भाजपा के टिकट पर जीते थे, जबकि इससे पहले वे कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख